संवाददाता, मार्च 29 -- IPS Mohammad Mustaque Lalitpur SP: चैत्र नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के एक युवा आईपीएस अधिकारी ने सांप्रदायिक सौहार्द की सुंदर मिसाल पेश की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ललितपुर के एसपी मोहम्मद मुश्ताक अपनी पत्नी के साथ पूरे विधि-विधान से कन्या पूजन करते और कन्याओं के पैर पखारते नजर आ रहे हैं। 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुश्ताक के आवास पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने उनकी पहल की सराहना की है। वीडियो में वे श्रद्धा के साथ कन्याओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित करते दिख रहे हैं। नवरात्रि जैसे पावन पर्व पर इस तरह की पहल को सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का प्रतीक माना जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.