यूपी: इन गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर लगी रोक, नामांतरण भी नहीं होगा; जानें क्यों?
वरिष्ठ संवाददाता, जुलाई 26 -- High Speed Access Control Corridor Project: अलीगढ़ के 10 गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगा दी गई है। कोल और गभाना तहसील के अर्न्तगत आने वाले इन गांवों की जमीन की खरीद-फरोख्त, नामांतरण और अन्य प्रकार के बदलाव भी नहीं किए जा सकेंगे। अलीगढ़ से मुरादाबाद के बीच प्रस्तावित हाईस्पीड एक्सेस कंट्रोल कॉरिडोर परियोजना को लेकर यह कदम उठाया गया है। प्रस्तावित कॉरिडोर लगभग 136 किलोमीटर लंबा होगा, जो अलीगढ़ और मुरादाबाद के बीच तेज, सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करेगा। परियोजना के पूरा होने के बाद दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय काफी कम हो जाएगा, जिससे यात्रियों के साथ-साथ व्यापार और औद्योगिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। एनएचएआई की अधिसूचना के अनुसार, जिन 10 गांवों की भूमि इस परियोजना की जद में आ रही है, वहां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.