नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी ने यूपी, राजस्थान, बिहार और मध्य प्रदेश के पुरुषों को नौकरी नहीं देने का फैसला किया है। कंपनी के सीईओ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह ऐलान किया जिसके बाद इस निर्णय को लेकर बहस छिड़ गई है। सीईओ ने बताया कि कंपनी के अंदर लंबी चर्चा के बाद ये बाद फैसला लिया गया है। A1 स्पोर्ट्स वर्ल्ड के सीईओ कार्तिक शेनॉय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा, 'इसके लिए मुझे खेद है। लेकिन आज हमने लंबी बातचीत और बहस के बाद यह साफ कर दिया है... हम अपनी कंपनी में ऐसे किसी भी पुरुष को नौकरी पर नहीं रखेंगे जो उत्तर भारत के इन 4 राज्यों से हों- 1. उत्तर प्रदेश, 2. राजस्थान, 3. बिहार, 4. मध्य प्रदेश। हमारे यहां पहले से ही एक राजस्थानी महिला काम कर रही है। उसने इस फैसले का साथ दिया है।'क्यों...