यूनुस के जाने पर भी कुछ ना बदला, बांग्लादेश में हिंदुओं पर बढ़ गया अत्याचार; रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे
नई दिल्ली, मई 18 -- बांग्लादेश में शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद से ही हिंदुओं पर अत्याचार शुरू हो गया था। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार अल्पसंख्यकों के खिलाफ हमलों को रोकने में पूरी तरह नाकाम हुई थी, जहां भीड़-तंत्र खुलेआम हिंदू और अन्य अल्पसंख्यकों को निशाना बना रहा था। इसके बाद इस साल फरवरी में तारिक रहमान की BNP ने सरकार बनाई तो हिंदुओं को सुरक्षा मुहैया कराने का पूरा वादा किया। तारिक रहमान ने खुद यह वादा किया कि देश में सभी धर्मों के लोग सुरक्षित रहेंगे। हालांकि अब एक रिपोर्ट में अलग ही सच्चाई सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक बांग्लादेश में अब भी हिंदुओं पर खूब अत्याचार हो रहा है। बांग्लादेशी अल्पसंख्यक अधिकार संगठन 'सनातनी फाउंडेशन' की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पड़ोसी देश में नई सरकार के आने के बाद भी हिंदुओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.