लखीमपुरखीरी, फरवरी 27 -- पसगवां की निधि वर्मा की कहानी अब उनके गांव सहित अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी। निधि की सफलता की कहानी यूनिसेफ के राज्य परियोजना कार्यालय ने अपनी बुकलेट में प्रकाशन के लिए चयनित की है। ब्लाक क्षेत्र के गांव कोटरा की रहने वाली निधि के आर्थिक तंगी से जूझने के बाद गांव के ही परिषदीय स्कूल से आठवीं की पढ़ाई की। इस समय निधि एएनएम के रूप में सेवारत है। निधि बताती हैं कि पढ़ाई के दौरान ही 2012- 13 में स्कूल में मीना मंच की सक्रिय अध्यक्ष एवमं जीवन कौशल के माध्यम से सफलता की प्रेरणा मिली। निधि की सफलता की कहानी यूनिसेफ में चयनित होने पर कोटरा स्कूल की शिक्षक पूर्ति अग्रवाल व सत्येंद्र सिंह आदि ने बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.