मुंगेर, जनवरी 26 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के रायपुरा स्थित यूनीक एजुकेशन प्वाइंट आवासीय विद्यालय में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पीसी प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर चौधरी, नीरज कुमार, दीपक कुमार, अवकाश प्राप्त शिक्षक मुनीलाल ठाकुर तथा विद्यालय के निदेशक पवन कुमार और प्राचार्य चंदन कुमार समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्र सिद्धांत, आलोक, लक्ष्य, रीतिक, हिमांशु, सोनाली, संजना, नेहा, आरूषि सहित अन्य बच्चों ने एक से बढ़कर एक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। नई तकनीक से सुसज्जित मं...