प्रयागराज, सितम्बर 12 -- प्रयागराज। भगवतपुर विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय असरावे खुर्द की छात्रा कुमारी शिवनी की प्रेरणादायी कहानी यूनिसेफ की पत्रिका 'मेरे बदलाव की कहानी' में प्रकाशित हुई है। यह उपलब्धि शिवनी के साथ-साथ पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। जिला नोडल बालिका शिक्षा शत्रुंजय शर्मा ने बताया कि विद्यालय, ब्लॉक, जनपद तथा मंडल स्तर तक विभिन्न प्रतियोगिताओं के बाद राज्य स्तर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शिवनी ने अपने बदलाव की कहानी 'असली सुंदरता आत्मविश्वास में है' प्रस्तुत किया। जिसे बाद में पत्रिका में स्थान मिला। बीएसए अनिल कुमार ने कहा कि शिवनी की यह सफलता अन्य बालिकाओं को भी अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा संतोष तिवारी ने भी बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्ता...