यूनिसेफ की टीम ने विज्ञान प्रोजेक्ट से की शूटिंग
उन्नाव, मार्च 28 -- उन्नाव। औरास के उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा में शनिवार को यूनिसेफ की टीम ने एलडीआर आधारित स्वचालित लाइट प्रोजेक्ट की शूटिंग की। प्रदेश में चयनित 59 में से 13 प्रोजेक्ट इसी विद्यालय में शूट किए जा रहे हैं। यूनिसेफ टीम के हर्षित व अनुज के साथ कैमरा टीम ने प्रोजेक्ट की विस्तृत रिकार्डिंग की। शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा के निर्देशन में छात्र अनंत, राजकुमार, खुशी व समरीन ने मिलकर यह प्रोजेक्ट तैयार किया। एलडीआर पर आधारित इस सिस्टम में प्रकाश के अनुसार लाइट स्वत: आन-आफ होती है। शूटिंग के दौरान यूनिसेफ टीम ने बच्चों से विज्ञान एवं एलडीआर तकनीक को लेकर संवाद किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.