यूनिसेफ की टीम ने ली एमडीएम से जुड़ी जानकारी
मधुबनी, जुलाई 30 -- बाबूबरही, निज संवाददाता। शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देश पर प्रखंड क्षेत्र के सतघारा गांव स्थित मध्य विद्यालय में गुरुवार को यूनिसेफ समर्थित सर्वेक्षण दल ने मध्याह्न भोजन योजना (एमडीएम) की गुणवत्ता, पोषण, स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का आकलन किया। यह मूल्यांकन न्यूट्रीशन इन्वयरोमेंट एसएसमेंट टूल एट स्कूल - एनईएटी - एस के माध्यम से किया गया। टीम का नेतृत्व राजीव रंजन कर रहे थे। उनके साथ एमडीएम के प्रखंड साधन सेवी राजीव झा भी मौजूद रहे। टीम ने विद्यालय में परोसे जा रहे मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता, खाद्य प्रबंधन, रसोईघर की व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, हाथ धोने की सुविधा, साफ-सफाई तथा स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी गतिविधियों का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही प्रधानाध्यापक, शिक्षकों एवं रसोइयों से योजना के संचालन एवं अभिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.