यूनिसेफ की कार्यशाला में शिक्षकों को बाल अधिकारों की दी गई जानकारी
हजारीबाग, जून 29 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। यूनिसेफ ने नव भारत जागृति केंद्र के सहयोग से सोमवार को होटल कैनेरी इन में बाल अधिकार विषय पर शिक्षक कार्यशाला आयोजित की। इसमें इचाक, कटकमदाग, चुरचू, हजारीबाग सदर, कटकमसांडी और चौपारण के 60 सरकारी विद्यालयों के शिक्षक, प्रधानाध्यापक, बीईईओ, बीपीओ और एपीओ शामिल हुए। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को बाल अधिकार, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम, बच्चों के विरुद्ध हिंसा तथा सुरक्षित एवं समावेशी विद्यालयी वातावरण के निर्माण के प्रति जागरूक करना था। नव भारत जागृति केंद्र के सचिव सतीश गिरिजा ने कहा कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। एपीओ अजय कुंडु ने आयोजन के लिए यूनिसेफ और नव भारत जागृति केंद्र का आभार जताया। बीईईओ राकेश कुमार एवं विजय राम ने भी विद्यालयों को बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.