अजीत कुमार, मार्च 10 -- UP News: यूपी सरकार मदरसों को जल्द ही राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध करेगी। मदरसा शिक्षा परिषद की कामिल एवं फाजिल कक्षाओं की परीक्षाएं संबंधित विश्वविद्यालय ही कराएंगे। इसके लिए सरकार 'उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम-1973' में जल्द संशोधन भी कराने जा रही है। संशोधन के बाद महाविद्यालयों की भांति मदरसों को भी उस जिले में स्थित विश्वविद्यालय से ही संबद्धता मिलने लगेगी। विश्वविद्यालयों की डिग्री पाने वाले छात्र-छात्राओं को देश-विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने से लेकर नौकरी व अन्य शैक्षिक कामकाजों में काफी आसानी होती है। साथ ही उनकी डिग्री की सभी जगहों पर मान्यताएं भी रहती हैं। वहीं मदरसों से शिक्षा प्राप्त विद्यार्थियों को कुछ विशेष क्षेत्रों को छोड़ कर कोई भी सुविधा हासिल नहीं हो पाती। उनकी डिग्रियां हर जगह ...