रांची, जून 6 -- रांची। लालपुर चौक स्थित चाणक्य आईएएस अकादमी में 8 जून से विशेष करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है। अकादमी के निदेशक विनय मिश्रा ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक दौर में अधिकांश विद्यार्थी 12वीं के बाद केंद्रीय एवं राजकीय विश्वविद्यालयों में नामांकन लेकर केवल डिग्री प्राप्त करने की ओर अधिक केंद्रित हो रहे हैं, जबकि उन्हें अपने भविष्य एवं करियर निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए। छात्रों को यूनिवर्सिटी एवं करियर दोनों का सही चुनाव करना जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए विशेष करियर गाइडेंस प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...