हजारीबाग, अप्रैल 10 -- हजारीबाग, शिक्षा प्रतिनिधि। विभावि संचालित यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज में शुक्रवार को संविधान, विधायिका एवं उसकी व्याख्या के सिद्धांत विषय पर एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। जिसमें बतौर मुख्य वक्ता राजीव गांधी नैशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ कुलपति प्रो. जय शंकर सिंह ने संविधान की व्याख्या के विकसित होते सिद्धांतों पर विस्तार से प्रकाश डाला और विधि को समयानुकूल व मूल्याधारित बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. सीबी शर्मा ने संवैधानिक नैतिकता एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के महत्व को रेखांकित किया।इससे पूर्व प्राचार्य डॉ रश्मि प्रधान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।व्याख्यान सत्र में बेसिक स्ट्रक्चर, संवैधानिक नैतिकता एवं परिवर्तनकारी संवैधानिकता जैसे महत्वप...