मधुबनी, फरवरी 28 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अंधराठाढ़ी थाना क्षेत्र के निजी यूनिवर्सिटी में अवैध हथियार लहराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हथियार लहराते देखे गए युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार ने शनिवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि अंधराठाढ़ी थाना के सिजौल गांव के विकाश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। एक कट्टा भी बरामद हुआ है। एसपी ने बताया कि शुक्रवार को यूनिवर्सिटी में कल्चरल प्रोग्राम था। इसी दौरान कैंपस में एक युवक अवैध हथियार लहराते देखा गया। यूनिवर्सिटी के लोगों द्वारा युवक की पहचान कर ली गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने 24 घंटे के भीतर युवक को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.