धनबाद, जनवरी 29 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। बिना लैब व लाइब्रेरी के संचालित बीबीएमकेयू के पीजी डिपार्टमेंट के छात्र-छात्राओं के लिए बुधवार को अच्छी खबर आई। बीबीएमकेयू के पीजी जंतू विज्ञान विभाग के छात्र-छात्राओं को प्रैक्टिकल के लिए एसएसएलएनटी महिला कॉलेज ले जाया गया। छात्राओं को प्रैक्टिकल कराया गया। पीजी की छात्राएं खुश थीं। छात्राओं ने कहा कि पीजी में नामांकन के बाद पहली बार प्रैक्टिकल का मौका मिला। बताते चलें कि विवि के एकेडमिक ब्लॉक में लैब व लाइब्रेरी का मामला बीते दो साल से फंसा है। फर्नीचर ब्रांड व पत्राचार के कारण अबतक लैब का सेटअप नहीं हो पाया है। जंतू विज्ञान विभाग के बाद अब अन्य विभागों के छात्र-छात्राओं को उम्मीद है कि आसपास के कॉलेज में ले जाकर प्रैक्टिकल कराया जाए। एसएसएलएनटी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ शर्मिला रानी ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.