मेरठ, दिसम्बर 9 -- हस्तिनापु। ट्रांसलम एकेडमी में आयोजित यूनिवर्सिटी फेस्ट में देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों ने प्रतिभाग किया तथा बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों का भी मार्गदर्शन किया। बच्चों के लिए उनकी स्ट्रीम के अनुसार कौन सा क्षेत्र ज्यादा उपयुक्त होगा और उस स्ट्रीम में उनकी सफलता की क्या संभावनाएं हैं समेत अनेक विषय पर विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ अभिभावकों ने विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम में मानव रचना, ग्राफिक एरा, अलायन्स, केआर मंगलम, शोभित विश्वविद्यालय, आईएमएस नोएडा जैसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों की प्रतिभागिता रही। विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने छात्रों को विभिन्न करियर विकल्पों, प्रवेश प्रक्रियाओं, स्कॉलरशिप योजनाओं, उभरती तकनीकी शिक्षा तथा भविष्य में उपलब्ध अवसरों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। छात्रों...