फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। फरीदाबाद में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करने के बाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर की गिरफ्तारी और भारी मात्रा में विस्फोटक मिलने से यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरों से पल्ला झाड़ लिया है। यूनिवर्सिटी की कुलपति प्रोफेसर भूपिंदर कौर आनंद ने बुधवार को प्रेस को जारी बयान में बताया है कि यूनिवर्सिटी इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अत्यंत दु:खी और व्यथित हैं और इसकी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं धमाके में मारे गए और इससे प्रभावित सभी निर्दोष लोगों के साथ हैं। उन्होंने बताया कि हमें यह भी पता चला है कि हमारे दो डॉक्टरों को जांच एजेंसियों ने हिरासत में ले लिया है। हम यह स्पष्ट करना चाहते हैं कि विश्वविद्यालय का उक्त व्यक्तियों के साथ कोई संबंध नहीं है। विश्वविद्यालय इस बात पर भी गहरी चिंता व्यक्त करता है। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.