यूनिवर्सिटी टॉपर श्वेता का नेशनल इंटर कॉलेज में शिक्षकों ने किया सम्मानित
मऊ, अगस्त 23 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के विजय स्तंभ चौक निवासी छात्रा श्वेता विश्वकर्मा ने मनोविज्ञान विषय में महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय में टॉप कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बीते 12 अगस्त को आजमगढ़ में आयोजित तृतीय दीक्षोत्सव समारोह में राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा उन्हें डबल गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया था। शनिवार को श्वेता विश्वकर्मा के इस शानदार उपलब्धि पर कस्बे के नेशनल इंटर कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य मोहम्मद फायक सहित सभी शिक्षकों ने श्वेता विश्वकर्मा को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। श्वेता ने नेशनल इंटर कालेज से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा ग्रहण की थी। इसके बाद उन्होंने राजकीय महाविद्यालय में अध्ययन किया और आगे महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय से मनोविज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.