यूनिवर्सिटी जा रहे छात्रों को घेरकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
हापुड़, अक्टूबर 7 -- मोनाड यूनिवर्सिटी जाने वाले रास्ते पर दो छात्रों के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत के मुताबिक, अनवरपुर निवासी अभय उर्फ शंकर अपने दोस्त गोलू के साथ शिक्षण संस्थान जा रहा था। इसी दौरान बड़ौदा हिन्दुवान के कुछ युवकों ने दोनों को रोककर कथित तौर पर धमकाया। आरोपियों ने उन्हें दोबारा इस रास्ते पर नहीं आने की चेतावनी दी। घटना से घबराए छात्रों ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। तीन आरोपियों समेत कई पर कार्रवाई अभय के पिता अरुण तोमर की शिकायत पर पुलिस ने कप्पू उर्फ अशोक, दीपक और महर सिंह समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी मनोज कुमार वालियान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.