कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 17 से 20 मार्च के बीच होने वाली ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में शहर की सात पहलवान हिस्सा लेंगी। देशभर के पहलवानों के बीच शहर की सात बेटियां छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। ग्रीनपार्क के कुश्ती कोच रामसजन यादव ने बताया कि ऑल इंडिया स्तर पर राजनारायण खेल संस्थान की स्वाति 50 किग्रा, रोशनी 53 किग्रा, मोनिका यादव 55 किग्रा, रचना मौर्या 57 किग्रा, आकांक्षा जोशी 68 किग्रा, अनिता चौधरी 72 किग्रा और दिव्यांका यादव 76 किग्रा भार वर्ग में अपना दम दिखाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.