मेरठ, मार्च 28 -- आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में छात्र से मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। मूलरूप से खतौली निवासी हैप्पी चौधरी गंगानगर में रहकर एक यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने बताया कि अपने दोस्त देव ठाकुर के साथ यूनिवर्सिटी की कैंटीन में खाना खाने के लिए जा रहा था। इस दौरान कुछ छात्रों ने उससे गाली-गलौज कर दी। कुछ समय बाद छात्रों ने यूनिवर्सिटी के गेट से बाहर निकलते ही हैप्पी चौधरी पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने छात्र को बेरहमी से मारपीट करते हुए घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर वंश उर्फ उज्जवल, मनीष बालियान, आदित्य मलिक, शुभम चौधरी, लक्ष्य मोतला समेत कई अज्ञात युवकों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...