देहरादून, दिसम्बर 19 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के पास कार की टक्कर का विरोध करने पर कुछ युवकों ने छात्र के भाई के साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने पीड़ित का मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिहार के भोजपुर निवासी आदित्य राज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बीते 10 नवंबर को अपने भाई अमन सिंह से मिलने देहरादून आया था। भाई उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 13 नवंबर की दोपहर करीब 12:30 बजे जब वह यूनिवर्सिटी के गेट नंबर दो पर अपने भाई का इंतजार कर रहा था, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। आदित्य के अनुसार जब उसने कार चला रहे भावेश नाम के युवक को टोकते हुए गाड़ी देखकर चलाने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.