यूनिवर्सिटी, कॉलेज और हॉस्टल में रहने वाले छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले चार गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 30 -- ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। नॉलेज पार्क थाने की पुलिस ने छात्रों को ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोह का गुरुवार को भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लगभग 15 लाख रुपये कीमत की विदेशी और सिंथेटिक ड्रग्स बरामद हुई। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने क्राउन एक्सपो की ओर जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलेसरा निवासी इमरान, उत्तराखंड निवासी दीपक कुमार, फर्रुखाबाद निवासी शिवम कुमार और हल्दौनी निवासी बॉबी के रूप में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 1.05 किलोग्राम शिलॉन्ग गांजा, 70 ग्राम शैम्पेन एमडी, 75 ग्राम ओजी (ओरिजिनल ग्रोअर कैलिफोर्निया वीड), 144 एमडीएमए एक्स्टसी गोलियां और 63 ग्राम काला हशीश बरामद हुआ है। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.