सिमडेगा, दिसम्बर 12 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लीगल एड क्लिनिक एवं लीगल लिट्रेसी क्लबों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थी वर्ग को स्वास्थ्य अधिकार,निशुल्क इलाज से जुड़ी सरकारी योजनाएं तथा कानूनी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक करना था। शिविरों में पारा लीगल वॉलेंटियर ने प्रतिभागियों को यूनिवर्सल स्वास्थ्य कवरेज दिवस के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का अधिकार है कि वह गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ बिना किसी आर्थिक कठिनाई के प्राप्त कर सके। पीएलवी ने प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना,मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना सहित अन्य सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही जरूरतमंदों को जिला विधिक सेवा प्राधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.