देहरादून, जून 24 -- सेलाकुई। यूनिवर्सल ब्रदर्स डे 2026 के अवसर पर लायंस सिवालिक डॉ. दुर्गा प्रसाद नंबर-62 एवं रीजनल ग्रैंड लायंस नॉर्दर्न इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन पैक्ड कॉरपोरेशन, बी-3 सारा औद्योगिक परिसर लिमिटेड, सेलाकुई में संपन्न हुआ, जिसमें 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। कार्यक्रम में सुधीर जैन ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना है। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से हम ऐसे व्यक्ति की सहायता करते हैं, जिसे हम जानते भी नहीं हैं। संस्था के अध्यक्ष संजय पावा ने कहा कि संस्था निरंतर समाज सेवा के कार्यों में लगी हुई है। प्रत्येक वर्ष जून माह में अलग-अलग राज्यों में रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं। इसके अलावा संस्था गरीब बच्चों औ...