आरा, फरवरी 28 -- बिहिया। निज संवाददाता नगर स्थित यूनिवर्सल 10 प्लस 2 पब्लिक स्कूल बिहिया परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने होली के पावन पर्व पर अपने संबोधन में आपसी सौहार्द, प्रेम भाईचारा और सांस्कृतिक एकता पर बल देते हुए कहा कि सबको मिलकर रहना चाहिए। मौके पर डॉक्टर एस कुमार, पहरपुर हाई स्कूल के प्राचार्य यज्ञदत तिवारी, नसीम अख्तर, नीलकमल सिंह, राधा गोविंद शर्मा, रमेश कुमार सिंह, वकार अहमद, बृजमोहन प्रसाद, उपेंद्र कुमार, लक्ष्य कुमार, शांति कुमारी, हरी प्रिया कुमारी, अनिता कुमारी, नीलम चौहान, विनीता कुमारी, राधिका देवी, शिवाजी सिंह, रवींद्र कुमार सिंह, राजीव राय, जयकिशोर सिंह, हरेराम प्रसाद सहित अन्य थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...