यूनिवर्सल ट्रेड टावर में अवैध रूप से बन रही दीवार तोड़ी
गुड़गांव, मई 14 -- गुरुग्राम, दीपक आहूजा। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के डीटीपीई ने गुरुवार को सेक्टर-49 स्थित यूनिवर्सल ट्रेड टावर में हथौड़ा चलाया। इस शॉपिंग मॉल में बुलडोजर नहीं घुसना संभव नहीं था तो मजदूरों की मदद से अवैध रूप से नवनिर्मित दीवार को तोड़ा। किसी तरह का विरोध सामने नहीं आया। मौके पर पुलिस बल मौजूद था। यह कार्रवाई डीटीपीई अमित मधोलिया के नेतृत्व में हुई। यूनिवर्सल ट्रेड टावर के कॉमन एरिया में एक व्यक्ति अवैध रूप से दुकान का निर्माण कर रहा था। स्थानीय दुकानदाारों ने ऐतराज किया, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद यह मामला डीटीपीई कार्यालय में पहुंच गया। डीटीपीई के नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर तोड़फोड़ दस्ता गुरुवार दोपहर को मौके पर पहुंचा। मजदूरों की मदद से दीवार को तुड़वाया। इसके बाद दुकान को सील कर दिया। किसी तरह का विरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.