नई दिल्ली, मई 16 -- केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय (यूनियन मिनिस्टर) के बेटे बंदी साई भगीरथ को रविवार को तेलंगाना के हैदराबाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। बंदी संजय के बेटे के खिलाफ 17 साल की लड़की की मां की शिकायत के आधार पर 8 मई को भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था। शुरुआत में दावा किया गया कि भगीरथ ने पूछताछ के लिए पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था, हालांकि बाद में पुलिस ने पुष्टि की कि उसे मामले में गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले, बंदी संजय कुमार ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने बेटे को पुलिस के सामने पेश होने और जांच में शामिल होने के लिए कहा है। एक बयान में, बं...