उन्नाव, अप्रैल 10 -- नवाबगंज, संवाददाता। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के नवाबगंज कस्बा स्थित यूनियन बैंक में गुरुवार रात चोरों ने शटर काटकर चोरी करने का प्रयास किया। हालांकि बैंक के अंदर लगे अतिरिक्त दरवाजे के चलते चोर भीतर प्रवेश नहीं कर सके और बड़ी घटना होने से बच गई। बताया जा रहा है कि चोरों ने रात में बैंक के शटर को काट दिया। लेकिन अंदर मजबूत सुरक्षा दरवाजा होने से उनकी कोशिश नाकाम रही। सुबह जब आसपास के लोगों ने शटर कटा देखा तो घटना की जानकारी बैंक कर्मियों और पुलिस को दी गई। घटना के समय बैंक का सीसी कैमरा बंद था। जिससे चोरों की पहचान और लोकेशन का पता नहीं चल सका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। लोगों ने बैंक और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.