यूनियन बैंक बॉन्ड, इक्विटी से 8,000 करोड़ जुटाएगा
नई दिल्ली, मई 26 -- नई दिल्ली। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बॉन्ड या इक्विटी के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी। इसमें 3,000 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे। यूनियन बैंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने बासेल तीन के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड और/या टियर 2 बॉन्ड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, बोर्ड ने 8,000 करोड़ रुपये की कुल सीमा के भीतर किस्तों में 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है। यह पूंजी सार्वजनिक निर्गम और/या राइट्स इश्यू और/या निजी नियोजन के माध्यम से जुटाई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.