मेरठ, मार्च 15 -- यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, मेरठ कार्यालय की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 'दोआब विलास' में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस समारोह में मेरठ क्षेत्र की महिला उद्यमियों, बैंक की महिला स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ विभिन्न स्कूलों की छात्राओं और शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेरठ विकास प्राधिकरण और खेल विवि की वित्त नियंत्रक लक्ष्मी मिश्रा रहीं। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए स्वयं को सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को कहीं भी असमानता दिखने पर अपनी समानता की मांग मुखरता से करनी चाहिए। महिलाएं अपनी जिम्मेदारियों को पूरी कर्मठता से निभाती हैं। उन्होंने बैंक की महिला कर्मचारियों के कार्यों की भी सराहना की। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की अंचल प्रमुख अर्चना शुक्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.