नई दिल्ली, दिसम्बर 23 -- मुंबई। सार्वजनिक क्षेत्र के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने मंगलवार को चुनिंदा खुदरा ऋण उत्पादों पर ब्याज दरों में कमी की घोषणा की। नई दरें 18 दिसंबर, 2025 से प्रभावी हो गयी हैं। संशोधित ब्याज दर के तहत, आवास ऋण की ब्याज दर 0.3 प्रतिशत कम की गई हैं। अब ये 7.15 प्रति प्रति वर्ष से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.45 प्रतिशत सालाना थी। वहीं वाहन कर्ज की ब्याज दरें 0.4 प्रतिशत कम कर दी गई हैं और अब ये 7.50 प्रतिशत सालाना से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 7.90 प्रतिशत सालाना थी। वहीं व्यक्तिगत कर्ज की ब्याज दर में 1.6 प्रतिशत की कटौती गई है और अब ये 8.75 प्रतिशत सालाना से शुरू होंगी, जबकि पहले यह 10.35 प्रतिशत प्रति वर्ष थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.