कानपुर, दिसम्बर 13 -- कल्याणपुर, संवददाता। कल्याणपुर में यूनियन बैंक के मैनेजर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर बीमा कंपनी की पॉलिसी के नाम पर खाताधारक से कई बार में ऑनलाइन 14 लाख रकम ट्रांसफर करा हड़प ली। पीड़ित खाताधारक की तहरीर पर पुलिस ने बैंक मैनेजर समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। कल्याणपुर के विसायकपुर निवासी सियाराम यादव का सीएसजेएम यूनिवर्सिटी स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाता है। कुछ समय पहले उन्होंने कृषि भूमि का विक्रय किया था। जिसकी रकम उनकी बचत खाते में ट्रांसफर हुई थी। आरोप है कि 12 मई 2021 को मैनेजर ने उन्हें अपने केबिन में बुलाकर एक निजी बीमा कंपनी की पॉलिसी लेने की सलाह दी। साथ ही बताया कि इस पॉलिसी में एक बार ही उन्हें निवेश करना है। मैनेजर की बातों पर विश्वास करते हुए सियाराम ने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.