रांची, मार्च 9 -- रांची। अंतरर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, रांची ने 'इम्पावर हर' पहल के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए। मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से स्टाफ सदस्यों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। उप-महाप्रबंधक आलोक कुमार ने महिला संगोष्ठी व अभिनंदन समारोह का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों और ग्राहकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...