यूनियन बनाने के लिए किसानों को किया प्रेरित
हाथरस, मई 10 -- हाथरस। भारतीय किसान यूनियन हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेत्रत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने विभन्न गांवों में जाकर किसानों को यूनियन बनाने के लिए प्रेरित किया। कहा कि किसानों के हक व अधिकारों की प्राप्ति के लिए यूनियन होना आवश्यक है। किसनों से जीएसटी लेने के बावजूद भी आलू, गेहूं उत्पादक किसानों को कोई राहत नहीं मिल रही है। स्मार्ट मीटर बिजली की यूनिट ज्यादा निकाल रहे हैं। उपभोक्ताओं की जेब काटी जा रही है। इन मीटरों को हटाकर पुराने मीटर लगाने की मांग की। संगठन के पदाधिकारियों ने कलवारी, तेहरा, कटैलिया, चंद्रगढ़ी, परसारा, शहजादपुर आदि गांवों में किसानों से संपर्क किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.