बांदा, अप्रैल 9 -- बबेरू। किसान कामगार यूनियन ने गुरुवार को एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और बेमौसम बारिश से खराब हुई फसलों का सही सर्वे कराने और किसानों को मदद दिलाने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद के नेतृत्व में तहसील परिसर में किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार मनोहर सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कहा कि हाल में ही हुई बेमौसम बारिश व ओले तथा आंधी से पूरे बुंदेलखंड के समूचे किसानों के की फसलें बर्बाद हो गई हैं। इनका सर्वे कराया जाए और फसलों के नुकसान की भरपाई 20 हजार रुपये प्रति बीघे की दर से किसानों को दिया जाए। बुंदेलखंड के सभी किसानों के सभी प्रकार के कर्ज माफ किए जाएं। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खेतों में गेहूं, चना, अरहर, सरसों, मटर, मसूर की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई। ...