बांदा, मार्च 24 -- बांदा। संवाददाता किसान कामगार यूनियन तेवतिया, भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में सौंपा। उन्होंने प्रभारी अधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कई बिंदुओं पर कार्यवाही की मांग की है।किसान कामगार यूनियन तेवतिया, भारतीय रेल संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारी प्रमोद आजाद, भानुप्रताप सिंह चंदेल, ईश्वरचंद्र त्रिपाठी, सालिकराम यादव, शनि बुंदेला आदि ने प्रभारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। पीएम, सीएम को भेजे ज्ञापन में कहा कि लाडली बहना योजना के तहत महिलाओं को निश्चित राशि देने की घोषणा उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड राज्य में भी की जाए। गुजरात व दिल्ली में भी इसे लागू किया जाए। चुनावी घोषणा के बाद भी नहीं लागू किया गया है। शहर के अशोक लाट स्तंभ को उसके पुराने अस्तित्व और पहचान के साथ उसी अनुरूप पुनः स्...