घाटशिला, मई 17 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। झारखंड ठेका मजदूर यूनियन ने शनिवार को यूसील नरवा पहाड़ माइंस के अपर प्रबंधक (कार्मिक) डी. हांसदा से भेंट कर ठेका श्रमिकों के शोषण का मामला उठाया। इस बारे में जानकारी देते हुए यूनियन के अध्यक्ष सुधीर सोरेन ने कहा की माइंस के अंतर्गत मेसर्स सोनी गुप्ता के अधीन कार्यरत सेंड स्टोइंग प्लांट, सिविल मेंटेनेंस (सर्फेस), ग्रास कटिंग (माइंस एरिया), एसटीपी,अनुबंध वाहन चालक एवं सह चालक के ठेका मजदूरों को अप्रैल माह का वेतन अब तक नहीं मिला है ,साथ ही वेतन मांगने पर संवेदक सोनी गुप्ता द्वारा मजदूरों से दुर्व्यवहार किया जाता हैं। इसी तरह गेस्ट हाउस के संवेदक मेसर्स कोरे एंटरप्राइजेज के मालिक द्वारा भी मजदूरों से अभद्र व्यवहार किया जाता है। यह भी पढ़ें- ठेका मजदूरों का फूटा गुस्सा: काम पर बहाली और 40% छंटनी आदेश वा...