समस्तीपुर, मार्च 24 -- समस्तीपुर। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण टीओटी एवं मूल्यांकन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य ग्रामीण बेरोजगार युवाओं एवं युवतियों को कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय नियंत्रक आरआर सिंह ने कहा कि आरएसईटीआई के माध्यम से देशभर में कौशल विकास एवं स्वरोजगार को एक नई दिशा मिली है। क्षेत्रीय प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के राज्य स्तरीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम प्रशिक्षकों की दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्टेट कंट्रोलर के.के. सिंह ने प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.