रांची, अक्टूबर 12 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी की ओर से रविवार को क्लब के प्लाजा हॉल में विजया सम्मेलन का आयोजन किया गया। क्लब के सचिव सेतांख सेन ने सबको शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की। मुख्य आकर्षण कोलकाता से आईं चर्चित गायिका बोन्दिता का मनमोहक प्रस्तुतीकरण रहा। उन्होंने संगीत की विभिन्न विधाओं पर आधारित गीतों से पूरे सभागार को सुरमयी माहौल में बांध दिया। उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण गायन ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। ह्रद माझारे राखबो छेड़े देबोना..., पिंदारे पलाशेर बोन..., एके बारे मानाईछेनारे... जैसे विशेष गीत शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन आयना देवनाथ और रीता डे ने किया। बड़ी संख्या में बंग समुदाय के लोगों और संस्कृति प्रेमियों ने संगीत की इस मनभावन संध्या का भरपूर आनंद उठाया। क्लब के सभी सदस्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.