कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से चल रही केडीएमए क्रिकेट लीग में पांच मुकाबले खेले गए। पहले मैच में भारत क्रिकेट क्लब ने बीसीए को 29 रन, दूसरे मैच में साउथ जिमखाना ने आदर्श क्लब को चार विकेट से हराया। तीसरे मैच में एसएसएस क्लब ने ग्रेजुएट क्लब को पांच विकेट से पराजित किया। चौथा मैच वैदिक यूनियन क्लब और सिटी क्लब के बीच टाई रहा। वहीं पांचवें मुकाबले में वाईएमसीए के न आने से साउथर्न क्रिकेट क्लब को वॉकओवर दिया गया।श्याम नगर ​स्थित पीएसी मैदान पर हुए मैच में भारत क्रिकेट क्लब ने 38.4 ओवर में 217 रन बनाए। टीम की ओर से युवराज सिंह ने नाबाद 65 रन, त्रिभुवन दी​क्षित ने 39 रन, ​शिवा राजपूत ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में रामरतन ने तीन, सूरज सोनकर और फरदीन अंसारी ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बीसीए...