यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी में मनाई गई नजरूल जयंती
रांची, मई 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। यूनियन क्लब एंड लाइब्रेरी में मंगलवार को नजरूल जयंती मनी। विद्रोही कवि के रूप में प्रसिद्ध काजी नजरूल इस्लाम को श्रद्धांजलि दी गई। क्लब के सचिन सेतांक सेन ने कहा कि उनकी रचनाएं आज भी समाज को प्रेरित करती हैं। सांस्कृतिक संध्या में संगीत व नृत्य ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मोनाली व सिल्विया ने नृत्य से कार्यक्रम में रंग भर दिए। मिनती बनर्जी व अरुंधति मुखर्जी ने कविता पाठ किया। वाद्ययंत्रों पर भी कलाकारों की प्रतिभा दिखी। तबले पर उत्तम सुब्रतो रॉय मलिक व माउथ ऑर्गन पर सौरभ देव ने संगीत को जीवंत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.