रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची सहित झारखंड के विभिन्न शहरों में पांच सूत्री मांगों के साथ ऑनलाइन कैब सेवाओं की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार से शुरू हुई। झारखंड प्रदेश टैक्सी यूनियन ने दावा किया कि हड़ताल पहले दिन शत प्रतिशत सफल रही। अध्यक्ष अमित ओझा ने कहा कि सुबह में कुछ गाड़ियां चल रही थीं, उसे ऑफ रोड किया गया। रांची के 3500 समेत जमशेदपुर व बोकारो के 12 हजार से अधिक चालक आंदोलन में शामिल हैं। यूनियन का दावा है कि राज्य में 50 हजार यात्रियों को परेशानी हुई है। हालांकि रांची के एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि स्थानों पर हड़ताल का असल काफी कम दिखा। आने वाले यात्रियों को आसानी से कैब मिलती रही। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग भी घरों से आसानी से हो रही थी। कैब चालक ऐप बेस्ड बुकिंग एक्सेप्ट कर रहे थे। सामान्य लोगों से बातचीत में पता ...