चाईबासा, दिसम्बर 6 -- गुवा। शुक्रवार देर शाम झारखंड मजदूर यूनियन कार्यालय में उपाध्यक्ष सुभाष दास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का वातावरण बेहद गंभीर लेकिन समाधान उन्मुख रहा, जहाँ नोटशीट सप्लाई मजदूरों के साथ-साथ महिला मजदूरों ने भी अपनी-अपनी समस्याएँ खुलकर यूनियन के समक्ष रखीं। मजदूरों की आवाज़ को ध्यानपूर्वक सुनते हुए सभी मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई और आवश्यक सुझाव भी दिए गए, ताकि किसी भी समस्या को अनदेखा न किया जाए। बैठक के दौरान आगामी 11 दिसंबर 2025 को चाईबासा के एल.सी. ऑफिस में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक पर भी विचार-विमर्श किया गया। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि यह बैठक मजदूर हितों को मजबूत करने के दृष्टिकोण से बेहद अहम होगी। यूनियन की ओर से स्पष्ट आश्वासन दिया गया कि मजदूरों द्वारा बताई गई सभी समस्या...