फिरोजाबाद, मार्च 14 -- फिरोजाबाद। संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ द्वारा अपनी मांगों को लेकर रविवार सुबह दस बजे गांधी पार्क में नगर विधायक मनीष असीजा को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिला संयोजक शिशुपाल तिवारी ने कहा है कि मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में सामाजिक सुरक्षा, वेतन नीति निर्धारण एवं वेतन विसंगति दूर करने, स्थानांतरण नीति, एसएनए ई स्पर्श से वेतन भुगतान अलग करने, स्वास्थ्य बजट में वृद्धि, आईपीएचएस मानकों से पद सृजन, मानव संसाधन नीति एवं श्रम कानून पालन के साथ वार्षिक एग्रीमेंट व्यवस्था को समाप्त करने की मांग उठाई जाएंगी। कार्यशाला में महिलाओं को दी श्रम कानूनों की जानकारीफिरोजाबाद। नगर में आयोजित जागरूकता कार्यशाला में में महिलाओं को श्रम कानून की उपयोगी जानकारी दी। श्रमिकों के हित में संचालित की जा रही सरकारी योजनाओं को ले...