यूनिफॉर्म व री-एडमिशन के नाम पर वसूली का आरोप
गुमला, मार्च 29 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड में कई निजी स्कूल सरकारी नियमों की अनदेखी करते हुए धड़ल्ले से संचालित हो रहे हैं। इनमें से कई स्कूल बिना रजिस्ट्रेशन और यू-डाइस कोड के ही चलाए जा रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत स्कूलों को भूमि, बाउंड्री,पेयजल, शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना अनिवार्य है, लेकिन अधिकांश स्कूल इन मानकों पर खरे नहीं उतर रहे हैं।महादेव चैगरी, करंज, मारासिली, डोंबा, अंबेरा और बाझिया टोली सहित कई गांवों में ऐसे स्कूल बिना किसी रोक-टोक के संचालित हो रहे हैं। आरोप है कि इन स्कूलों में अभिभावकों से मनमाने ढंग से फीस वसूली जा रही है। साथ ही यूनिफॉर्म, किताब, बेल्ट, टाई, जूते-मोजे और री-एडमिशन के नाम पर भी अतिरिक्त रकम ली जा रही है।ग्रामीणों का कहना है कि इन स्कूलों को कमाई का जर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.