रांची, मार्च 14 -- रांची, विशेष संवाददाता। बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी), मेसरा के  यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक  में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव  यूनिफेस्टो-2026 का समापन शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा के उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि  आईटीडीए के प्रोजेक्ट निदेशक सह जिला कल्याण अधिकारी संजय कुमार भगत और झारखंड सरकार के कल्याण मंत्री  चमरा लिंडा  की धर्मपत्नी ललिता लिंडा उपस्थित थीं। उन्होंने विद्यार्थियों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। यूनिफेस्टों में विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इनमें-  ला...