गाजीपुर, जून 25 -- गाजीपुर, संवाददाता। परिषदीय विद्यालय खुल गये, लेकिन छात्रों के स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूते मोजे की खरीद के लिए मिलने वाली धनराशि अभिभावकों के खाते में नहीं पहुंचा। अब तक छात्रों के सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हो सका है। सत्यापन में हुई देरी से धनराशि मिलने में भी देर होगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अब तक 1.70 लाख छात्रों का सत्यापन हो गया है। जबकि 45178 छात्रों का सत्यापन अबतक नहीं हो सका है। शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों में छात्रों को मिलने वाले स्कूल ड्रेस, स्वेटर, बैग, जूते-मोजे की खरीद में होने वाले खेल को रोकने के लिए उनके अभिभावकों के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) से धनराशि भेज दी जाती है। यह भी पढ़ें- परिषदीय में पचास प्रतिशत विद्यालय पहुंचे छात्र इससे अभिभावक बच्चों के लिए स्वयं ड्रेस, स्वेटर...