लखीमपुरखीरी, मई 10 -- बेसिक शिक्षा विभाग से संचालित परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को की यूनिफार्म, जूता मोजा, स्टेशनरी के लिए सरकार अभिभावकों के खाते में डीबीटी से 1200 रुपए देती है। बच्चों को समय से यूनिफार्म मिल सके इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने पहले ही चरण में डीबीटी के लिए चार लाख से ज्यादा बच्चों का डाटा तैयार कर लिया है। यह डाटा प्रदेश में सबसे ज्यादा बताया जाता है। बच्चों के अभिभावकों के खाते में धनराशि भेजी जाती है। बीएसए प्रवीण तिवारी ने बताया कि पहले से जो बच्चे पंजीकृत हैं उनका डाटा अपडेट करने का निर्देश अप्रैल महीने में ही सभी शिक्षकों को दिया गया था। वहीं जो नए एडमिशन हो रहे हैं उन बच्चों के अभिभावकों व बच्चों का आधार प्रेरणा पोर्टल पर अपडेट कराया जा रहा है। जिससे अभिभावकों के खाते में शासन से धनराशि भेजी जा सके और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.