मैनपुरी, अप्रैल 9 -- मैनपुरी। सीडीओ नेहा बंधु ने कौशल विकास मिशन हेल्थ केयर सेक्टर कोर्स के तहत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन प्रशिक्षण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी अंकुर यादव, जिला कौशल प्रबंधक फिरोज खान से जानकारी ली। केंद्र पर बताया गया कि कुल 200 विद्यार्थी प्रशिक्षण केंद्र पर पंजीकृत हैं। 50 बच्चों का बैच पुराना है। 50 बच्चों का नया बैच 7 अप्रैल से नया शुरू हुआ है। दूसरी पाली में भी यही स्थिति है। इन बच्चों को दो-दो यूनिफार्म, एक अभ्यास पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। पोर्टल पर उनका अंकन नहीं मिला तो सीडीओ ने इनका अंकन कराने के निर्देश दिए। डाइजेन सिस्टर की सनी शाक्य ने जानकारी दी। अंजली श्रीवास्तव ने वाइकर साइन के बारे में बताया। राजकीय पुस्तकालय में संचालित अभ्युदय योजना का भी सीडीओ ने निरीक्षण किया। कोआर्डिनेटर जयप्...